फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Arrangements made for the treatment of monkey pox patients in Tanda Hospital

Kangra News: मंकी पॉक्स मरीजों के उपचार को टांडा अस्पताल में की व्यवस्था

Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Arrangements made for the treatment of monkey pox patients in Tanda Hospital
धर्मशाला। मंकी पॉक्स रोग के उपचार के लिए जिला कांगड़ा में डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज और अस्पताल टांडा में व्यवस्था की गई है। टांडा में कोरोना काल में बनाए गए कोविड केयर ब्लॉक को इसके लिए चिह्नित किया गया है। अभी तक जिला कांगड़ा में इस रोग से ग्रस्त मरीज की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन रोग की गंभीरता को देखते हुए जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों से लेकर ब्लॉक स्तर पर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों के स्टाफ को रोग के उपचार संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया है।
विज्ञापन


साथ ही विभाग भी मामले को लेकर पूरी निगरानी रख रहा है जिससे कि यदि कोई संभावित मरीज सामने आता है तो उसकी जांच के साथ आगामी उपचार की सुविधा को शुरू किया जा सके। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके सूद ने बताया कि जिला में अभी तक एम पॉक्स रोग का मामला जिले में सामने नहीं आया है। विभागीय स्टाफ को रोग उपचार और बचाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed