{"_id":"668c763d167324fc460695a4","slug":"apply-till-22-for-admission-in-regional-study-center-kangra-news-c-95-1-kng1002-139780-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए 22 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए 22 तक करें आवेदन
Tue, 09 Jul 2024 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विवि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में शिक्षा सत्र 2024-25 में विभिन्न संकायों में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 22 जुलाई तक अपना आवेदन निर्धारित प्रवेश प्रपत्र पर अर्जित अंकों सहित जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा। क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि हिमाचल विवि की ओर से एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एमकाॅम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए और एलएलबी में प्रवेश परीक्षा ली थी और उसी के आधार पर उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एमएससी ज्यूलाॅजी और पीजीडीसीए में भी प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विवि और क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र की बेवसाइट से विवरणियां और प्रवेश फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।