{"_id":"6aac3ecf40d4e5791503eaae","slug":"apply-for-fair-price-shops-by-october-17-kangra-news-c-95-1-kng1046-256311-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उचित मूल्य की दुकानों के लिए 17 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उचित मूल्य की दुकानों के लिए 17 अक्तूबर तक करें आवेदन
Fri, 18 Sep 2026 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और स्वयं सहायता समूह 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि धर्मशाला विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत कजलोट (कालापुल), बगली (वार्ड पांच) और नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर चार, सात व 10 में दुकानें आबंटित होंगी। इसके अलावा हलेड़ खुर्द (छोटी हलेड़), रैत के मैटी (बंगरेहड़), बैजनाथ के क्योरी (वार्ड दो) व मझोटी (मेहलादान पत्थर), पंचरुखी की लदोह और परागपुर के कुहना (चमेटी) में भी राशन डिपो खोले जाने हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। पात्र संस्थाओं, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता, शिक्षित बेरोजगार, बीपीएल अथवा संबंधित श्रेणी प्रमाण पत्र साथ में अपलोड करने होंगे। संवाद