{"_id":"6741c5dfbdd32b07c102bf26","slug":"apply-for-fair-price-shop-by-11th-december-kangra-news-c-95-1-kng1005-155560-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उचित मूल्य की दुकान के लिए 11 दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उचित मूल्य की दुकान के लिए 11 दिसंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटित की जानी हैं दुकानें
आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन करना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानें आबंटित की जानी हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर, 2024 है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोतम सिंह ने कहा कि विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत कनोल के वार्ड 2 और ग्राम पंचायत मैटी के गांव बंगरेड़ वार्ड 3, विकास खंड कांगड़ा की ग्राम पंचायत भंगवार के वार्ड 4, विकास खंड सुलह स्थित भेडु महादेव की ग्राम पंचायत सिहोटू के वार्ड 3, विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत अप्पर रजोट वार्ड 1 और विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत महाकाल गांव मंधोल वार्ड 2 में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से इसके लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन-पत्र निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित वेबसाइट पर 11 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भेजे गए आवेदन-पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे और कोई भी आवेदन ऑफलाइन और हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबंध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएलएससी, ओबीसी, एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) साथ ही जिस वार्ड में दुकान खाेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।