फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply for admission to vacant seats in KV Naleti

Kangra News: केवि नलेटी में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए करें आवेदन

Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission to vacant seats in KV Naleti
रक्कड़ (कांगड़ा)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार बाल वाटिका-3 में केवल ओबीसी वर्ग के लिए तथा कक्षा पांचवीं में सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए कुछ सीटें उपलब्ध हैं। बाल वाटिका-3 के लिए आयु सीमा 31 मार्च 2026 तक पांच वर्ष तथा कक्षा पांचवीं के लिए 10 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त कक्षा 10वीं व 12वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में भी कैटेगरी-1 और 2 के अंतर्गत कुछ सीटें रिक्त हैं। इच्छुक 22 से 25 अप्रैल तक विद्यालय कार्यालय में प्रातः 9 से सायं 3 बजे के बीच पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय में विद्यालय कार्यालय में जमा करने होंगे। विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह और दाखिला प्रभारी राजीव वैद्य ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed