{"_id":"6a5788e8b7e8742fbe081d8e","slug":"application-deadline-for-admission-to-hpu-regional-centre-extended-to-july-20-kangra-news-c-95-1-kng1046-245060-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी
Wed, 15 Jul 2026 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई सायं पांच बजे तक अपने आवेदन क्षेत्रीय केंद्र के कार्यालय में जमा कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 20 जुलाई तक केंद्र में निर्धारित प्रपत्र पर अपने अंकों सहित आवेदन जमा करवा सकते हैं। अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए और एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया यही रहेगी।
इसके अलावा एमएससी भू-गर्भविज्ञान और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश शैक्षणिक योग्यता (मेरिट) के आधार पर दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय व क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर, निर्धारित तिथि के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित इसे कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।