{"_id":"67c74a05f6c582568f0142f4","slug":"appliances-burnt-in-four-houses-due-to-lightning-dog-dies-kangra-news-c-95-1-kng1002-167717-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिजली गिरने से चार घरों में उपकरण जले, कुत्ते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिजली गिरने से चार घरों में उपकरण जले, कुत्ते की मौत
Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। तहसील डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत बह के वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को बिजली गिरने का मामला सामने आया है। कशालु राम के दोनों बेटे सतीश कुमार, जगदीश कुमार के अलावा विधि चंद और फतेह सिंह के घर में बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। इस घटना में कशालु राम के बेटे के घर पर बंधे कुत्ते की भी मौत हो गई है। यही नहीं बिजली गिरने से 17 वर्षीय लड़की और 34 वर्षीय महिला रीना देवी भी घायल हुई हैं।
चारों घरों के बिजली उपकरण और बिजली मीटर पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यही नहीं सभी घरों की दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें भी आ गई हैं। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया इन चारों घरों में बिजली गिरने से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुर्घटना में जख्मी हुई रीना देवी ने बताया कि वह अपने घर में काम कर रही थी और बच्चे स्कूल से आए तो अचानक जोर का धमाका हुआ और टीवी और फ्रिज से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरे उपकरण जल गए। मौके पर पहुंचे डाडासीबा तहसीलदार बीरबल ने स्थिति का जायजा लिया। सभी परिवारों को फौरी राहत दे दी है। साथ ही रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भी भेज दी है।
उधर, इस संबंध में ढलियारा विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता मनीष संधू ने बताया उन्हें इस घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कर्मचारियों को मौके पर भेजा है और प्रभावित घरों के बिजली मीटर दोबारा स्थापित कर दिए हैं।