फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   App will be made for safe paragliding in Bir Billing: DC

बीड़ बिलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए बनेगी ऐप : डीसी

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
App will be made for safe paragliding in Bir Billing: DC
धर्मशाला में पर्यटन विभाग तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के बीच बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के बीच एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर ऑपरेटर्स और पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयर क्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी । जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी, जो पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलटों को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं न हों। पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप निर्मित होने से पर्यटकों की सुरक्षा के साथ साथ व्यवस्थित पैराग्लाइडिंग में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम बैजनाथ तथा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed