{"_id":"682f7ba16fdeb7fab302e53f","slug":"ankit-of-mathura-was-the-winner-of-bhanei-chhinj-fair-kangra-news-c-95-1-kng1004-178231-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मथुरा के अंकित रहे भनेई छिंज मेले के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मथुरा के अंकित रहे भनेई छिंज मेले के विजेता
Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली के भनेई गांव में वीरवार को वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत पीर बाबा के झंडा पूजन से हुई। इसके बाद शोभायात्रा के माध्यम से झंडा दंगल स्थल तक लाया गया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार मेले में मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
राज्य सरकार पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दंगल कमेटी प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली का मुकाबला अंकित पहलवान मथुरा उत्तर प्रदेश और पवन पहलवान सोनीपत के बीच हुआ, जिसमें अंकित पहलवान विजेता रहा। दोनों पहलवानों को कमेटी की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।