फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Angry people blocked the road due to water entering shops and houses

दुकानों-घरों में पानी घुसने पर गुस्साए लोगों ने दुकानों के काउंटर सड़क पर रख किया चक्का जाम

Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the road due to water entering shops and houses
लंबागांव खंड़ के गांव हलेड़ में बारिश से हुए नुकसान को लेकर सड़क पर दुकानों के काउंटर रखकर चक्का ? - फोटो : Kangra
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव के हलेड़ गांव में मंगलवार रात को हुई तेज बारिश एक बार फिर से कहर बनकर बरसी है। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई तेज बारिश से हलेड़ खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ गया और पानी ने एक बार फिर से अपना रुख बदला और दुकानों-घरों में घुस गया। इससे एक पक्की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोग रातभर बचाव कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन

हालांकि रात को ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और बचाव कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। नाराज लोगों ने बुधवार सुबह 9:30 बजे के करीब दुकानों के काउंटर और अन्य सामान सड़क के बीचोंबीच रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं होगा सड़क को बंद रखा जाएगा।
उधर, मामले की सूचना मिलते ही विधायक रविंद्र रवि सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों से संवाद कर मामले को शांत किया। वहीं, विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि इस समस्या का हर सूरत में समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण से बिगड़े हालात
हलेड़ में बरसात के पानी से हो रही तबाही के मंजर के लिए कुछ लोगों ने अतिक्रमण को भी कारण बताया है। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने खड्ड के किनारे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। इस जमीन को बचाने के लिए लोगों ने डंगे भी लगवा दिए हैं। इस कारण जहां पानी का यह बहाव घरों और बाजार की ओर हो रहा है, वहीं, यह खड्ड भी संकरी हो गई है। दूसरी और लोगों का कहना है कि इस खड्ड पर जो पुल बना है, उसके स्पैन की चौड़ाई कम होने के कारण भी इस खड्ड का रुख घरों और बाजार की ओर हो रहा है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में जब तहसीलदार अभिषेक भास्कर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों के संबंध में संबंधित पटवारी और कानूनगो को आदेश दे दिए हैं। जिसके पास भी इस खड्ड के साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed