फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Angry farmers came out on the road due to non-opening of paddy procurement center

मंड क्षेत्र में फसल खरीद केंद्र न खुलने से खफा किसान सड़कों पर ऊतरे

Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers came out on the road due to non-opening of paddy procurement center
ंदौरा में किसानों ने मैन चौक बैरियर पर चक्का जाम कर बंद किया इंदौरा-इंदपुर, पठानकोट, काठगढ़, तलवाड - फोटो : Kangra
इंदौरा/ ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। धान खरीद केंद्र खोलने के प्रदेश सरकार के खोखले दावों से तंग आकर बुधवार को इंदौरा क्षेत्र के सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने चक्का जाम कर दिया। इस कारण करीब आधे घंटे के लिए इंदौरा से पठानकोट, जसूर और रे सड़क पर डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन चालक परेशान होते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौरा व फतेहपुर के मंड क्षेत्र में धान की फसल तैयार है और धान कटाई का काम जोरों पर है। किसानों का कहना है कि मौजूदा सरकार अभी तक खरीद केंद्र खुलवाने में असफल रही है। किसानों ने फसल काटकर धान के घरों में ढेर लगाकर रखे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार त्योड़ा और रियाली में मंडी खोलने की नोटिफिकेशन करके कुंभकर्णी नींद सो गई है। और एक भी खरीद केंद्र शुरू नहीं हुआ है। सरकार ने 11 अक्तूबर को धान की खरीद करने की घोषणा की गई थी, पर यह भी घोषणा तक ही सीमित रही है। धरातल पर कुछ भी देखने को नहीं मिला है। अभी 20 अक्तूबर तक मंडी शुरू करने की बात सुनी जा रही है, जो मौजूदा सरकार व विधायक द्वारा किसानों के साथ एक मजाक किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं, जिन्होंने बैंकों से कर्जे लेकर फसल उगाई है। वहीं किसानों ने भी हिमाचल सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। बुधवार को दर्जनों मंड क्षेत्र के किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा के बैनर तले एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। इस रैली व धरना प्रदर्शन में पंजाब किसान यूनियन, हिमाचल प्रदेश किसान सभा, पगड़ी संभाल जट्टा, अखिल भारतीय किसान सभा आदि के किसानों नेे भाग लिया। वहीं इस मौके पर पंजाब से आए किसान मजदूर एकता दोआबा के अध्यक्ष कुलवंत संधू, धर्मेंद्र सिंह भी हिमाचल के किसानों के साथ धरने पर बैठे। स्थानीय किसानों में राणा प्रताप सिंह, अनूप ठाकुर, राजेश ठाकुर, कुलदीप सिंह, अजीत पठानिया विजय कुमार, लाल हुसैन सहित 500 से ऊपर किसान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
त्योड़ा में 15 शुरू होगी धान मंडी
इस संदर्भ में एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि उन्होंने सरकार से बात की है। एक धान मंडी त्योड़ा में 15 से शुरू कर दी जाएगी। वह उसके लिए वह लिखित दे रहे हैं। बाकी मंडियों के लिए अभी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed