फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger over indecent reel made outside the temple

Kangra News: मंदिर के बाहर बनी अशोभनीय रील से रोष

Thu, 07 Aug 2025 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Anger over indecent reel made outside the temple
परागपुर (कांगड़ा)। श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार के सामने बनाई गई एक सोशल मीडिया रील ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस रील में एआई की सहायता से एक महिला को प्रधानमंत्री की गोद में दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में महिला को महंत चंचला के रूप में दिखाया है और यह दृश्य मंदिर के गेट के पास फिल्माया गया प्रतीत होता है। मंदिर के महंत स्वामी विश्वानंद ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि रील न सिर्फ मंदिर की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि इससे संत समाज, प्रधानमंत्री पद और महंत जैसे सम्मानित पद की मर्यादा का भी उल्लंघन हुआ है। यह कार्य निंदनीय है और संत समाज इसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि रील बनाने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed