फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anger among pensioners over non-implementation of SOP in Kangra

Kangra News: एसओपी को कांगड़ा में क्रियान्वित न करने पर पेंशनरों में रोष

Wed, 22 Jan 2025 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Anger among pensioners over non-implementation of SOP in Kangra
धर्मशाला। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पेंशनर कल्याण को जारी की गई एसओपी को कांगड़ा में क्रियान्वित न किए जाने से पुलिस पेंशनरों में रोष है। हैरानी की बात है कि साढ़े चार माह बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। मंगलवार को हिमाचल पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई कांगड़ा की कांगड़ा में आयोजित हुई त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से जो एसओपी जारी की गई है उस पर एसपी कांगड़ा ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। इतना ही नहीं, जब से एसपी कांगड़ा ने कार्यभार संभाला है, आज दिन तक पेंशनरों की बैठक में भी शामिल नहीं हुई और न ही कोई बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसओपी को जारी किए साढ़े चार माह बीत जाने के बाद भी जारी न किए जाने से पेंशनरों में रोष पनप रहा है। इस मामले को लेकर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक कल्याण मुख्यालय को भी अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में एसोसिएशन ने लंबित मेडिकल बिलाें के भुगतान, सेना की तर्ज पर पुलिस कैंटीन में वाहनों और शराब का प्रावधान करने, महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान और 42 माह के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने भी मांग उठाई। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियाें-पेंशनरों के बच्चों को पुलिस भर्ती में पांच फीसदी आरक्षण निर्धारित करने और अदालत सहित अन्य कार्याें पर जाने के दौरान दिए जाने वाले भत्ते को बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से मनोज वालिया को चुना प्रधान
बैठक के दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कार्यकाल पूरा कर चुकी कार्यकारिणी को भंग किया। इस दौरान सर्वसम्मति से मनोज वालिया को प्रधान, कृष्ण रैना वरिष्ठ उपप्रधान, हरनारायण सिंह उप प्रधान चुना गया। इसके अलावा कैलाश वालिया को महासचिव, साहिब सिंह को प्रेस सचिव और देवेंद्र कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed