Dharamshala : कांगड़ा में ट्रेकिंग के लिए त्रिउंड की यात्रा पर गया एक इजरायली नागरिक लापता, तलाशी अभियान जारी
कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि 9 जून को हमें जिला आपदा प्राधिकरण से सूचना मिली कि सैम्युअल नामक एक इजरायली नागरिक त्रिउंड क्षेत्र के ऊपर बर्फ की रेखा पर गया था, जो लापता है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में त्रिउंड की यात्रा पर गया एक इजरायली नागरिक लापता हो गया है। कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि 9 जून को हमें जिला आपदा प्राधिकरण से सूचना मिली कि सैम्युअल नामक एक इजरायली नागरिक त्रिउंड क्षेत्र के ऊपर बर्फ की रेखा पर गया था, जो लापता है।
#WATCH | Dharamshala, HP | An Israeli national who went on a trek to Triund in Himachal Pradesh’s Kangra has gone missing.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीमें गठित कीं और हमने एसडीआरएफ, स्थानीय ट्रैकर्स और अन्य लोगों को भी बुलाया। हम ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण उसका पता नहीं लगा पाए हैं।
Additional Superintendent of Police Kangra, Hitesh Lakhanpal says, "On the 9th of June, we received information from the district disaster authority that an… pic.twitter.com/haor49Aw2aविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 13, 2025