फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   An elderly person died of corona in the district, 153 new cases

जिला में एक बुजुर्ग की मौत व 153 नए मामले

Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
An elderly person died of corona in the district, 153 new cases
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। जहां पहले रोजाना 500 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, वे अब घटकर 150 के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, मामलों में कमी आने से एक्टिव केस भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी जिला कांगड़ा में एक बुजुर्ग की मौत हुई है और 153 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 153 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1023 ही रह गए हैं और 1230 संक्रमित मरीजों की मौत हो हई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को देहरा के पुराना बाजार के 64 वर्षीय बुजुर्ग की सिविल अस्पताल देहरा के इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वीरवार को लाहला स्कूल के चार शिक्षक, बीड़ के दो लोग, बैजनाथ के तीन लोग, घोरब गांव के तीन लोग, पद्दर गांव के दो लोग, पुराना कांगड़ा के दो लोग, इच्छी गांव के तीन लोग, ढगवार गांव के तीन लोग और जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 62116 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 59,857 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed