{"_id":"61ed9d4d70990347be058002","slug":"an-elderly-person-died-of-corona-in-the-district-151-new-cases-kangra-news-sml397553011","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में एक बुजुर्ग की मौत, 151 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में एक बुजुर्ग की मौत, 151 नए मामले
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कागंड़ा में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। इनमें से अधिकतर लोग कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी संक्रमित थे। रविवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ज्वालामुखी के पंजलेहड़ गांव के 91 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिला कांगड़ा में 151 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 66 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 58263 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 54,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में सक्रिय मामले 2664 हैं और 1196 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को बलियाणा के चार, टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस लाइन धर्मशाला के दो जवान, अल्हीलाल कैंप पालमपुर के तीन, पीटीसी डरोह के दो, एमसी पालमपुर का एक कर्मी, आयुर्वेदिक कालेज पपरोला का एक, लुधियाना पंजाब का एक, फतेहपुर के चार, छत्तर फतेहपुर के सात, सूरजकुंड रोड कांगड़ा के चार और पुलिस थाना कांगड़ा से दो जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, जिले के अन्य हिस्सों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने लोगों से कोरोना लक्षण होने पर तुंरत जांच करवाने की अपील की है, ताकि अपने साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सके।