फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amid heavy rains, a flood of devotees thronged the Shiva temples

Kangra News: भारी बारिश के बीच शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 22 Jul 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Amid heavy rains, a flood of devotees thronged the Shiva temples
धर्मशाला के सकोह ​​स्थित पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को ​शिवलिंग की पूज
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के पहले सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर, महाकाल और संसाल के मुकुटनाथ मंदिर में भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। शिव मंदिर बैजनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4:00 खुल गए और सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें जलाभिषेक करवाने के लिए लगीं रहीं।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के पुख्ता प्रबंधों के चलते बारिश में भी श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ा। मंदिर के पास भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने रोजाना की तरह लाइन में लग कर ही दर्शन किए। वहीं, मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे खीर गंगाघाट में बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। मंदिर पुजारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मान्यता है कि सावन माह के चार सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान के आशीर्वाद से इच्छापूर्ति होती है। मंदिर न्यास के ट्रस्टी मिलाप राणा, घनश्याम अवस्थी, रमेश चढ़ा, सुरेश शर्मा, इंद्र नंदा, मुकेश शर्मा, संजीव व्यास, मनु शर्मा और अनूप कौल आदि उपस्थित रहे। न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि अन्य सोमवार के मेलों के दौरान भी श्रद्धालु नई व्यवस्था से पीतल के पाइप में जल शिवलिंग पर अर्पित कर सकेंगे।

धर्मशाला के सकोह स्थित पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को शिवलिंग की पूज

धर्मशाला के सकोह स्थित पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को शिवलिंग की पूज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed