फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ambulance turns into maternity home, successful delivery takes place on the way to hospital

Kangra News: एंबुलेंस बनी प्रसूति गृह, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुआ सफल प्रसव

Mon, 10 Nov 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Nov 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
Ambulance turns into maternity home, successful delivery takes place on the way to hospital
ज्वालामुखी में एंबुलेंस में पैदा नवजात शिशु। -स्रोत : जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज जाते समय रविवार दोपहर को एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन) और पायलट की त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर 1ः06 बजे की है, जब 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम को गीता देवी (पेशेंट राधा की भाभी) का कॉल प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि राधा को प्रसव पीड़ा हो रही है और नागरिक अस्पताल ज्वालाजी से डॉक्टर ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस पर ईएमटी पंकज और पायलट मंदीप ने बिना देरी किए 108 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और राधा को उनके अटेंडेंट के साथ टांडा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हालांकि, रानीताल के पास पहुंचते ही राधा की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ईएमटी और पायलट ने तत्काल एंबुलेंस को रसूह चौक के पास एक सुरक्षित स्थान पर साइड लगाया। टीम ने बिना किसी देरी के एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव की तैयारी की और सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक 1ः46 बजे पर राधा ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। सफल प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु दोनों को प्राथमिक देखरेख में रखकर सुरक्षित रूप से टांडा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है। 108 एंबुलेंस टीम की इस तत्परता और मानवीय सेवा की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed