फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Alumni are the invaluable heritage of the institute, they guide the students: Pathania

पूर्व छात्र संस्थान की अमूल्य धरोहर, विद्यार्थियों का करते हैं मार्गदर्शन : पठानिया

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Alumni are the invaluable heritage of the institute, they guide the students: Pathania
धर्मशाला कॉलेज के सभागार में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर सेआयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 202
धर्मशाला। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस आयोजन में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने भाग लिया और अपने शैक्षणिक जीवन की यादें ताजा कीं। इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, ओएसए के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. एके शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह समारोह सिर्फ सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने, पुरानी यादों को ताजा करने और वर्तमान छात्रों को प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कॉलेज में बिताए गए समय को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का भी अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में जिम बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच एक मजबूत नेटवर्क स्थापित करना है, जो न केवल आपस में संपर्क बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि कॉलेज की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि अन्य छात्र संगठनों की तरह, ओएसए का भी मूल उद्देश्य समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को एकजुट करना है, ताकि वे अपने संस्थान से जुड़े रह सकें और नए तथा पुराने छात्रों के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित कर सकें। समारोह के दौरान कई पूर्व छात्रों ने मंच पर अपने संस्मरण साझा किए और संस्थान के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

धर्मशाला कॉलेज के सभागार में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर सेआयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 202

धर्मशाला कॉलेज के सभागार में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर सेआयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 202

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed