फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Along with building a new indoor stadium, steps were taken for the players: Goma

नए इंडोर स्टेडियम बनाने के साथ खिलाड़ियों के लिए उठाए कदम : गोमा

Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Along with building a new indoor stadium, steps were taken for the players: Goma
आरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खेल म
डमटाल (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार नए इंडोर स्टेडियमों का निर्माण करने के साथ खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई कदम उठा रही है। यह बात आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने रविवार को अरनी यूनिवर्सिटी में आयोजित एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर कही।
विज्ञापन


16 से 25 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और यूथ ग्रुप के मुकाबले होंगे, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 64-64 तीरंदाज (32 पुरुष और 32 महिला) भाग लेंगे। खेल मंत्री ने कहा कि पहली बार हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए उन्होंने भारतीय तीरंदाजी संघ, हिमाचल तीरंदाजी संघ और अरनी यूनिवर्सिटी को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने भी भारतीय तीरंदाजी संघ, हिमाचल तीरंदाजी संघ और अरनी यूनिवर्सिटी को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed