फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegations of rigging in gas cylinder supply proved false, misleading posts had to be removed

Kangra News: गैस सिलिंडर आपूर्ति में धांधली के आरोपों की निकली हवा, हटानी पड़ीं भ्रामक पोस्ट

Sat, 18 Apr 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in gas cylinder supply proved false, misleading posts had to be removed
धर्मशाला। जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए गए धांधली के आरोपों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्ती दिखाई। आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत न मिलने पर कारोबारियों को चेतावनी दी गई और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट हटवा दी गईं।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित कारोबारियों को कार्यालय बुलाकर आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा लेकिन कारोबारी कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सके। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने कोतवाली बाजार के प्रभावित कारोबारियों को एक-एक व्यावसायिक सिलिंडर भी वितरित करवाया।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि वर्तमान में मांग के मुकाबले केवल 20 प्रतिशत सिलिंडरों की आपूर्ति हो पा रही है। मैकलोडगंज और धर्मकोट जैसे क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और विभागीय निरीक्षकों की मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती दौर में कुछ गैस एजेंसियों द्वारा महंगे दामों पर सिलिंडर बेचने की शिकायतें मिली थीं, जिन पर कार्रवाई भी की गई है। विभाग लगातार एजेंसियों का निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि बिना ठोस सबूत के सोशल मीडिया पर आरोप लगाने से विभाग की छवि प्रभावित होती है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई संभव है, हालांकि विभागीय स्तर पर नियमित जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed