फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegation of getting illegal registrations done in Baghani

Kangra News: बाघणी में अवैध रूप से रजिस्ट्रियां करवाने का आरोप

Sat, 14 Jun 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of getting illegal registrations done in Baghani

विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पालमपुर के बाद अब अवैध तरीके से रजिस्ट्रियां करवाने के आरोप जिला मुख्यालय के साथ लगती बाघणी पंचायत में भी लगे हैं। पंचायत के पूर्व उपप्रधान ने इस बाबत मामला उठाते हुए कहा है कि क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक पिछले लंबे अरसे से जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा है।

इस दौरान जिन लोगों से उसने जमीनें खरीदी हैं, उन्हें तकसीम के समय कभी भी इतलाह नहीं दी गई। इसके चलते उसका जहां मन किया, वहीं पर कब्जा जमा कर बैठ गया है। पूर्व उपप्रधान लाल चंद ने राजस्व विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि भूमि से खरीदी है और पर्चा किस भूमि का संलग्न है, इस बारे में छानबीन की जाए। वहीं उन्होंने मांग की है कि बंदोबस्त जदीद 1972-73 के अनुसार हिमाचल सरकार से स्वीकृति न हो तो सभी रजिस्ट्रियाें और इंतकालों को खारिज किया जाए। फिर से खतौनी और खसरों के हिसाब से रजिस्ट्रियां करवाई जाएं। वहीं, इस संदर्भ में तहसीलदार धर्मशाला गिरी राज ठाकुर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, अगर कोई शिकायत आती है तो जरूर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed