{"_id":"6845df5675d1f61e8809eab4","slug":"all-trains-will-run-on-pathankot-jogindernagar-railway-line-after-rains-kangra-news-c-95-1-ssml1020-180393-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर बरसात के बाद चलेंगी सभी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर बरसात के बाद चलेंगी सभी ट्रेनें
Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट - जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर 90 प्रतिशत निर्माण पूरा कर चुका चक्की खड्ड रेलवे पुल। संवाद
बरियाल (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर बरसात के बाद सभी सात रेलगाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी। अभी नूरपुर रोड से बैजनाथ तक तीन रेलगाड़ियां आवाजाही कर रही हैं, क्योंकि जुलाई 2022 में पठानकोट से करीब 30 किलोमीटर दूर चक्की खड्ड पर बने पुल के तीन पिलर भारी बाढ़ से ध्वस्त हो गए थे। अब पुल का निर्माण कार्य 90 फीसदी लगभग पूरा हो चुका है। शेष कार्य एक-दो महीनों में पूरा हो जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होते ही पुल पर रेलगाड़ियों का ट्रायल होगा। सफल ट्रायल के बाद ही सभी रेलगाड़ियां बहाल हो पाएंगी और इस प्रक्रिया के लिए अगस्त तक का समय लग सकता है। इसके बाद ही यात्रियों को राहत मिलेगी।
चक्की खड्ड पर रेलमार्ग के पुल का निर्माण पूरा होने वाला है। ट्रायल के बाद सब सही रहा तो अगस्त के बाद पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सभी सात रेलगाड़ियां बहाल कर दी जाएंगी।
विवेक कुमार, डीआरएम, मंडल रेलवे जम्मू
विज्ञापन
चक्की खड्ड पर रेलमार्ग के पुल का निर्माण पूरा होने वाला है। ट्रायल के बाद सब सही रहा तो अगस्त के बाद पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सभी सात रेलगाड़ियां बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विवेक कुमार, डीआरएम, मंडल रेलवे जम्मू