{"_id":"67a8ff4b8ef661b2fd0bcc37","slug":"alampur-won-the-cricket-competition-by-defeating-khaira-kangra-news-c-95-1-ssml1021-164859-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आलमपुर ने खैरा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आलमपुर ने खैरा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
झुंग्गा देवी में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : mathura
लंबागांव (कांगड़ा)। गोल्डन इलेवन आलमपुर की ओर से झुंग्गा देवी में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोल्डन इलेवन आलमपुर ने खैरा की टीम हराकर खिताब जीता। गोल्डन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 86 रन बनाए। खैरा टीम 12 ओवर में 75 रन पर ही सिमट गई। एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्यातिथि द्वारा विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये देकर के सम्मानित किया। इस मौके पर जगरूपनगर पंचायत के उपप्रधान अमरजीत सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक सिद्वार्थ, सुखदेव जन कल्याण संस्था संस्था तलवाड़ के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, जितेंद्र भूरिया, अनीस, कुलदीप कटोच, शिवा कटोच, पंकज ठाकुर, अरुण दयोड, रिशू, मयान, रिंका और सन्नी आदि मौजूद रहे। संवाद