फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Airport expansion... Villagers angry over not getting equal compensation

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण... एक समान मुआवजे न मिलने पर बिफरे ग्रामीण

Sun, 01 Feb 2026 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Feb 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
Airport expansion... Villagers angry over not getting equal compensation
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। सनौरा गांव के प्रभावितों का आरोप है कि सरकार ने विस्तारीकरण को लेकर जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। विशेष रूप से मुआवजे के वितरण में बरती जा रही असमानता ने ग्रामीणों में भारी रोष पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभावितों का कहना है कि सरकार ने सभी को एक समान और उचित मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों को करोड़ों रुपये का मुआवजा मिला है, जबकि उसी क्षेत्र के अन्य लोगों को महज कुछ लाख रुपये थमाकर संतोष करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी इशान शर्मा ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूछा कि जितनी रकम उन्हें मिल रही है, क्या उतने में आज के दौर में जमीन खरीदना और नया मकान बनाना संभव है। उधर, सनौरा पंचायत की निवर्तमान प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि विस्तारीकरण और बेघर होने के सदमे से कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनौरा गांव के कई परिवार ऐसे हैं जो पहले भी परियोजनाओं के कारण विस्थापित हो चुके हैं और अब उन्हें तीसरी बार अपना आशियाना छोड़ना पड़ रहा है। अगर पूरे के पूरे गांव उजाड़ दिए जाएंगे, तो लोग आखिर कहां जाकर बसेंगे। नई जगह पर शून्य से शुरुआत करना और नए घर बसाना कोई आसान काम नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के लिए उनके अस्तित्व को खत्म करना गलत है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मुआवजे की विसंगतियों को दूर कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed