फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   agitation in Dehra hospital

रेफर मरीज की मौत, परिजनों का देहरा अस्पताल में हंगामा

Wed, 03 Feb 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,कांगड़ा Updated Wed, 03 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
agitation in Dehra hospital

सिविल अस्पताल देहरा में बुधवार सुबह इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिससे अस्पताल में तनाव का माहौल रहा। हंगामा नहीं थमने पर पुलिस बुलाई गई।

विज्ञापन


बाद में एसडीएम देहरा मलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार देहरा निवासी एक व्यक्ति इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचे। रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मरीज की हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया। आरोप है कि करीब साढ़े नौ बजे रात्रि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की ड्यूटी खत्म होने के बाद दूसरे चिकित्सक ने वार्ड में दाखिल मरीज की जांच नहीं की और जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो संबंधित डाक्टर ने आनन-फानन में मरीज को टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मरीज को 108 नंबर एंबुलेंस से टांडा भेजने के लिए बुलाया गया। अस्पताल से निकलते ही मरीज की हालत एंबुलेंस में ही बिगड़ने लगी। बिगड़ती हालत को देखकर मरीज के बेटे ने एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन लगाने का आग्रह कर्मियों से किया।
विज्ञापन


 आरोप है कि एंबुलेंस कर्मियों ने ऑक्सीजन लगाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि डाक्टर ने उन्हें ऐसी कोई हिदायत नहीं दी है। समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की एंबुलेंस में मौत हो गई। जिसके बाद शव को वापस देहरा अस्पताल लाया गया। जब रिश्तेदारों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। लेकिन हंगामा जारी रहा। उसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति की जानकारी ली। बाद में परिजनों ने एक पत्र एसडीएम को दिया, जिसमें पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाने की बात कही। जबकि दूसरा पत्र एसएमओ देहरा को सौंपकर डाक्टर के खिलाफ विभागीय जांच की मांग की। एसएमओ डा. गुरमीत सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से एक शिकायत पत्र मिला है जिसमें संबंधित डाक्टर के खिलाफ विभागीय जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed