फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After two months, tourist activity increased in tourist city McLeodganj

Kangra News: पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बढ़ी सैलानियों की आवाजाही, गुलजार हुईं बादियां

Sun, 15 Sep 2024 08:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Sep 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
After two months, tourist activity increased in tourist city McLeodganj
मैक्लोडगंज के माल रोड़ पर चहलकदमी करते हुए पर्यटक। संवाद
तीन छुट्टियां एक साथ होने पर होटलों में पहुंची 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

आज से पैराग्लाइडिंग-ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकेंगे बाहरी राज्यों से सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। दो माह के लंबे इंतजार के बाद अब पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में सैलानियों की चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई है। बरसात कमजोर पड़ते ही अब बाहरी राज्यों से सैलानी पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का रुख करने लगे हैं। इससे होटल कारोबारियों में खुशी का माहौल है। तीन दिन का वीकेंड होने के कारण निजी होटलों में 40 से 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, पर्यटन निगम के मैक्लोडगंज के होटलों में भी 60 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, 20 सितंबर के बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की टीचिंग से भी पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
सोमवार के दो माह के इंतजार के बाद बाहरी राज्यों से सैलानी और स्थानीय लोग ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग की लुत्फ उठा सकेंगे। सैलानी त्रियुंड, करेरी सहित अन्य पहाड़ी स्थानों पर ट्रेकिंग कर सकेंगे। वहीं, धर्मशाला के इंद्रूनाग और बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग भी कर सकेंगे। इससे टैक्सी चालकों, होटलों और पैराग्लाइडर पायलटों का भी रोजगार बढ़ेगा। साथ ही बाजारों में भी सैलानियों की चहल-पहल बढ़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 15 जुलाई से 15 सितंबर पर बरसात का मौसम होता है और इस दौरान पहाड़ी राज्य में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन होने के कारण सैलानी यहां डर के कारण नहीं आते हैं। इस वजह से इस दौरान पर्यटन कारोबार लगभग शून्य ही रहता है, लेकिन बरसात का मौसम खत्म होने के कारण कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लंबे समय बाद पर्यटन नगरी में सैलानियों की चहल-पहल बढ़ी है। वीकेंड के दौरान होटलों में 40 से 50 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले समय में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
- अश्विनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला

- मैक्लोडगंज क्षेत्र के निगम के होटलों में 60 फीसदी के अधिक ऑक्यूपेंसी रही। वहीं धर्मशाला क्षेत्र में ऑक्यूपेंसी कम रही। धर्मशाला क्षेत्र के होटलों में 30 फीसदी की छूट दी जाएगी और मैक्लोडगंज में कोई छूट नहीं होगी। - नवदीप थापा, एजीएम, पर्यटन निगम कांगड़ा


- अगर कोई भी सैलानी ट्रेकिंग के लिए आता है तो वे किसी पंजीकृत ट्रैकर के साथ ही वहां जाएं। ट्रेकिंग साइटों पर जाने वाले रास्तों पर सरकार को छोटे-छोटे स्वास्थ्य संस्थान खोलने चाहिए, जिससे की सैलानियों को वहां दवाइयां आदि मिल सकें।
- आकाश नेहरिया, अध्यक्ष, एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed