फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After seven weeks, tourism business started back on track

सात हफ्तों बाद होटल कारोबारियों के चेहरों पर लौटी रौनक

Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
After seven weeks, tourism business started back on track
मैक्लोडगंज में रविवार शाम को मुख्य चौक पर चहलकदमी करते हुए पर्यटक। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में लंबे समय के बाद फिर से रौनक लौटनी शुरू हो गई है। अब यहां पर पर्यटकाें की चहल कदमी बढ़ने लगी है। धर्मशाला और मैक्लोजगंज के होटलोें में सात हफ्तों बाद ऑक्यूपेंसी 35 से 40 प्रतिशत तक पहुंची है।
विज्ञापन

इससे होटल खुश हैं। वीकेंड पर पर्यटकों की चहल-पहल से पर्यटन नगरी फिर से जगमगा उठी है। पहले की तरह ही पर्यटन नगरी में बाहरी राज्यों के सैलानियों की दस्तक शुरू हो गई है। वहीं, होटल कारोबारियों ने आने वाले समय में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस वीकेंड पर पंजाब और जम्मू के अधिकतर पर्यटक पर्यटन नगरी धर्मशाला घूमने आए हैं। वहीं, वाहनों का आवाजाही से धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़क में चहल पहल रही। बता दें कि अब क्षेत्र में बारिश कम होने के कारण पर्यटकों के दिलों से डर कम हो गया है। वहीं सैलानी अपना वीकेंड धर्मशाला की हसीन वादियों में बिताने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सात हफ्तों से सूनसान पड़े मैक्लोडगंज व धर्मशाला में पर्यटक कारोबार को पंख लगना शुरू हो गए हैं। बता दें कि 12 जुलाई को धर्मशाला और जिला कांगड़ा में भारी बारिश के कारण हुई तबाही के कारण बाहरी राज्यों के पर्यटकों में डर का माहौल था, जिस कारण वे धर्मशाला का रुख नहीं कर रहे थे। मगर अब मौसम साफ है और पर्यटक बिना डरे यहां घूमने आ सकते हैं।
लंबे समय बाद जगी उम्मीद: बांबा
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने कहा कि सात हफ्तों बाद एक बार फिर पर्यटन कारोबार की उम्मीद जगी है। रविवार को होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 प्रतिशत से अधिक है। वही, शनिवार को होटलों में ऑक्यूपेंसी ज्यादा थी। उम्मीद है अब होटल कारोबार एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा।

50 प्रतिशत कमरे रहे पैक: शमशेर नैहरिया
मोरैनिक होटल भागसूनाग के मालिक शमशेर नैहरिया ने कहा कि एस वीकेंड होटल में 50 प्रतिशत के करीब कमरे पैक रहे हैं, जिससे थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब बरसात का मौसम लगभग खत्म हो गया है, जिस कारण पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed