{"_id":"6a281887493fe05ab50960b4","slug":"after-her-dream-of-marrying-her-lover-shattered-the-young-woman-drank-floor-cleaner-kangra-news-c-95-1-kng1004-238655-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रेमी से शादी का सपना टूटा तो युवती ने पी लिया फ्लोर क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रेमी से शादी का सपना टूटा तो युवती ने पी लिया फ्लोर क्लीनर
Wed, 10 Jun 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पालमपुर में शादी का सपना टूटने और प्रेमी द्वारा अचानक दूरी बना लेने से आहत एक युवती ने मानसिक तनाव में आकर फ्लोर क्लीनर पी लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत पालमपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए हैं।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और वहां पालमपुर के युवक के साथ पिछले तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से उसने न केवल बातचीत बंद कर दी, बल्कि मोबाइल पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।
इस व्यवहार से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती ने युवक की माता पर भी अपशब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने मांग की है कि पुलिस युवक और उसकी माता को पूछताछ के लिए तलब करे।
विज्ञापन
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि युवती अभी उपचाराधीन है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद संबंधित युवक और उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में कानूनी नियमों के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।