{"_id":"6a14351819eb0c4eca0da496","slug":"after-deled-now-the-youth-are-disillusioned-with-tet-also-kangra-news-c-95-1-ssml1021-236305-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डीएलएड के बाद अब टेट से भी युवाओं का मोहभंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डीएलएड के बाद अब टेट से भी युवाओं का मोहभंग
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आगामी 7 जून से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा के लिए मई माह में आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें इस बार कुल 32,521 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि डीएलएड के बाद अब टेट परीक्षा के प्रति भी प्रदेश के युवाओं का रुझान लगातार कम हो रहा है, जो रोजगार के लिहाज से एक बड़ा संकेत है। आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर 2025 में आयोजित टेट परीक्षा के लिए 36,571 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 32,521 रह गई है।
इस बार के आवेदनों में जेबीटी टेट के लिए 8,916, टीजीटी आर्ट्स के लिए सबसे अधिक 10,517, टीजीटी मेडिकल के लिए 3,316, टीजीटी नॉन-मेडिकल के लिए 5,515 और टीजीटी हिंदी के लिए 2,229 अभ्यर्थियों ने दांव खेला है। आवेदन संख्या में आई इस कमी को शिक्षा क्षेत्र में कम होते अवसरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अन्य विषयों की बात करें तो टीजीटी संस्कृत के लिए 1,393, पंजाबी के लिए 88 और उर्दू विषय के लिए महज 7 आवेदन ही बोर्ड को मिले हैं। वहीं, स्पेशल एजुकेटर श्रेणी में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए 129 और प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के लिए 411 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि टेट के लिए कुल 32,521 आवेदन पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 7 जून से शुरू होने वाली इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।