फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advocate Vishwa Chakshu filed a complaint to register an FIR in the case of controversial comment on Holi fest

धर्मशाला: होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी मामले में एडवोकेट विश्व चक्षु ने पुलिस थाने में दी शिकायत

Thu, 13 Mar 2025 02:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

एडवोकेट विश्व चक्षु ने एक टीवी शो में होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Advocate Vishwa Chakshu filed a complaint to register an FIR in the case of controversial comment on Holi fest
एडवोकेट विश्व चक्षु ने पुलिस थाने में दी शिकायत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने एक टीवी शो में होली त्योहार पर विवादित टिप्पणी के लिए विख्यात कोरियाग्राफर फराह खान के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है।  जिला बार एसोसिएशन कांगड़ा से धर्मशाला के एडवोकेट विश्वचक्षु ने अध्यक्ष तरुण शर्मा व अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचकर फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी।

विज्ञापन


 चक्षु के अनुसार मामले में पहले कोरियाग्राफर को कानूनी नोटिस भेजा था और 15 दिन के भीतर सशर्त माफी मांगने को कहा था। नोटिस के अनुसार टीवी शो में फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताते हुए कहा था कि 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है...ये याद रखना'।  इससे हिंदुओं का अपमान हुआ है। ये बयान बेहद आपत्तिजनक हैं और इससे लाखों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अब धर्मशाला थाने में एसएचओ को शिकायत सौंपी गई है। साथ ही आगामी समय में ओर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed