{"_id":"68822446e3f7d6370002f931","slug":"advik-donated-the-money-he-saved-for-cricket-kit-to-disaster-victims-kangra-news-c-95-1-kng1004-187504-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अद्विक ने क्रिकेट किट के लिए जोड़े पैसे आपदा प्रभावितों को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अद्विक ने क्रिकेट किट के लिए जोड़े पैसे आपदा प्रभावितों को दिए
विज्ञापन
कहा, किसी का घर तो नहीं बना सकता पर एक वक्त की रोटी खिला सकता हूं
संवाद न्यूज एजेंसी
डमटाल (कांगड़ा)। अपनी पसंदीदा क्रिकेट किट खरीदने के लिए जोड़े पैसों को इंदौरा के अद्विक ने मंडी के आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए दान दिया है। क्षेत्र के निजी स्कूल में चौथी कक्षा के विद्यार्थी अद्विक ने वीरवार को एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर को अपनी गुल्लक सौंपी।
अद्विक के पिता सचिन कटोच ने बताया कि अद्विक बचपन से त्योहारों, रिश्तेदारों और परिवार से मिले पैसों को एक मिट्टी की गुल्लक में संजोया था। उसका सपना था कि वह इन पैसों से अपनी पसंदीदा क्रिकेट किट खरीदे, लेकिन जब उसने मंडी में आई भीषण बाढ़ और लोगों की समस्याओं को देखा तो वह विचलित हो उठा।
उसने पिता से कहा कि वह इन रुपयों से किसी का घर तो नहीं बन सकता, लेकिन शायद किसी को एक वक्त का खाना मिल जाए। क्रिकेट किट तो बाद में भी मिल सकती है। वीरवार को अद्विक अपने पिता के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचा और गुल्लक सौंप दी, इसे तोड़नें पर उसमें से 9,525 रुपये निकले।