फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Admission for BBA and BCA started in Dharamshala College

Kangra News: धर्मशाला काॅलेज में बीबीए और बीसीए में प्रवेश शुरू

Wed, 21 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Admission for BBA and BCA started in Dharamshala College
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला ने सत्र 2025-26 के लिए बीबीए, बीसीए, बायो टेक्नोलॉजी और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। काॅलेज प्रबंधन की ओर से बीबीए की प्रवेश परीक्षा 9 जून को सुबह 11 से 12:30 बजे तक करवाई जाएगी, जबकि बीसीए की परीक्षा उसी दिन दूसरे सत्र में दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून, 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया की आगे की जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। पीजीडीसीए में पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2025 है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने बताया कि बीसीए और बीबीए की प्रवेश प्रक्रिया में जो भी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होंगे। उनकी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। बीबीए और बीसीए में 60-60, जबकि बायोटेक्नोलॉजी में 30 और पीजीडीसीए में 40 सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी काॅलेज की वेबसाइट पर जाकर प्रोस्पेक्टस डाउनलोड करके ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed