{"_id":"66cc3e2b32c36cab2b039cde","slug":"administrative-committee-will-be-formed-again-to-hear-the-objections-of-gaggal-airport-evacuees-kangra-news-c-95-1-ssml1021-144578-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्थापितों की आपत्तियां सुनने को फिर बनेगी प्रशासनिक कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्थापितों की आपत्तियां सुनने को फिर बनेगी प्रशासनिक कमेटी
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार के लिए 14 गांवों के भू-अधिग्रहण की जारी अधिसूचना पर विस्थापित होने वाले लोग आपत्तियां जता रहे हैं। भू अधिग्रहण की अधिसूचना में कई लोगों के नाम जहां गायब हैं, वहीं कई लोगों के नामों और खसरा नंबरों में भी त्रुटियां हैं। ऐसे में लोगों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन एक प्रशासनिक कमेटी का गठन कर लोगों की समस्याओं को सुनेगा। इसके लिए करीब एक माह का समय लोगों की ओर से जारी अधिसूचना में दर्ज खसरा नंबरों पर आपत्तियां और सुझाव देने के लिए देगा।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार के लिए भू अधिग्रहण की अधिसूचना 17 अगस्त को प्रदेश सरकार ने की है। इस जारी अधिसूचना में कांगड़ा और शाहपुर तहसीलों के तहत 3,038 के करीब खसरा नंबरों को लोगों के नामों सहित दर्शाया गया है। इनमें 2,164 खसरा नंबर कांगड़ा तहसील, जबकि 874 खसरा नंबर शाहपुर तहसील के तहत आते हैं, लेकिन अभी भी ऐसे कई खसरा नंबर हैं, जो कि इस अधिसूचना में शामिल नहीं है। ऐसे में जिन लोगों के यह खसरा नंबर छूटे हैं, उनमें असमंजस की स्थिति है, क्योंकि जो खसरा नंबर छूटे हैं, वे मौजूदा समय में चल रहे गगल एयरपोर्ट की दीवार के साथ लगते हैं या इसके आसपास ही हैं। ऐसे में इन लोगों की आपत्तियों और उनके सुझावों को मांगने के लिए जिला प्रशासन एक प्रशासनिक कमेटी का गठन करेगा। यह कमेटी एक माह तक लोगों की आपत्तियों और सुझावों को सुनेगी। उसके बाद भू अधिग्रहण संबंधी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
किस विस क्षेत्र के, कितने गांव है जद में
एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत बाग, बल्ला, बरस्वालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरेहड़, सहौड़ा और सनौरा गांव आएंगे। इसके अलावा शाहपुर विधानसभा के तहत रछियालु, जुगेहड़, भड़ोत और क्योड़ी गांव आएंगे। वहीं, मौजूदा समय में चल रह 1,370 मीटर लंबी और 30 मीटर हवाई चौड़ी पर जहाज उतर और उड़ान भर रहे हैं, लेकिन अब रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस दौरान भू अधिग्रहण के लिए शाहपुर और कांगड़ा तहसीलों के 14 गांवों के खसरा नंबरों को चिह्नित किया गया है। इन खसरा नंबरों में अगर कोई आपत्तियां हैं तो इस बारे एक कमेटी का गठन कर उनकी आपत्तियों को सुना जाएगा।
- डॉ. हरीश गज्जू, एडीएम, कांगड़ा