{"_id":"680551b17b534b4df4077bf2","slug":"additional-police-personnel-will-be-deployed-at-tourist-places-on-weekends-kangra-news-c-95-1-kng1004-173977-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यटन स्थलों में वीकेंड पर तैनात होंगे अतिरिक्त पुलिस जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यटन स्थलों में वीकेंड पर तैनात होंगे अतिरिक्त पुलिस जवान
Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों की ओर पर्यटकों के रुख के चलते कांगड़ा पुलिस सतर्क हो गई है। वीकेंड पर पुलिस की ओर से पर्यटन स्थलों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। साथ ही जिलेभर के पुलिस थानाें और चौकियों के अंतर्गत क्षेत्रों में गश्त और नाकाबंदी को बढ़ाया गया है। इसमें पुलिस की ओर से मोबाइल नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। वीकेंड पर पर्यटकों के वाहनों की आड़ में नशा तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए मुख्य सड़क मार्गाें के अलावा पुलिस की ओर से बाहरी राज्य पंजाब से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी चौकसी बढ़ाई जा रही है।
वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज के अलावा पालमपुर और बीड़-बिलिंग क्षेत्रों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। इस वीकेंड पर भी धर्मशाला-मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, पर्यटन विकास निगम के होटल पैक रहे। जिला कांगड़ा में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के पर्यटक वीकेंड पर पहुंचे। पर्यटकों की वीकेंड पर बढ़ रही आवाजाही के चलते पुलिस भी पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात कर रही है। मैक्लोडगंज में ही पुलिस थाना की टीम के अलावा 20 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, पालमपुर और बीड जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस थाना टीम के अलावा पुलिस जवानों और गृह रक्षक जवानों को ट्रैफिक और यातायात व्यवस्था के लिए तैनात किया जा रहा है।
वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है, जिसके चलते पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं। नशा तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए मोबाइल नाका लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा