फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Action will be taken against those who obstruct the installation of smart meters

Kangra News: स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 03 Feb 2026 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who obstruct the installation of smart meters
लंबागांव (कांगड़ा)। बिजली के बोर्ड अधिशासी अभियंता कुलदीप शर्मा लंबागांव ने कहा है कि क्षेत्र में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने का कार्य पूरी तरह से सरकार के आदेशों के तहत किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई उपभोक्ता मीटर बदलने के कार्य में लगे कर्मचारियों को काम करने से रोकता है, तो इसे सरकारी कार्य में बाधा मानते हुए नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की स्वयं की होगी।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब तक सभी ट्रांसफार्मरों, सरकारी कार्यालयों और उपक्रमों के मीटर बदले जा चुके हैं जबकि घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल अधिक आ रहा है, जबकि बोर्ड ने इस आशंका को निराधार बताया है। बिजली बोर्ड के मुताबिक यदि किसी उपभोक्ता का बिल अधिक आता है तो वह जल्द संबंधित कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed