फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Action taken against five tractor drivers for illegal mining

Kangra News: अवैध खनन पर पांच ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई

Thu, 11 Sep 2025 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Action taken against five tractor drivers for illegal mining
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की रानीताल पंचायत में बनेर खड्ड में अवैध खनन करने वाले पांच ट्रैक्टर चालकों पर माइनिंग विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चालान काटकर ट्रैक्टरों को कोर्ट में भेज दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम हेल्पलाइन (1100 नंबर) पर शिकायत की थी कि बनेर खड्ड के पास हो रहे खनन के कारण जल शक्ति विभाग की करोड़ों रुपये की योजनाएं और लोक निर्माण विभाग के पुल खतरे में हैं। शिकायत के आधार पर विभाग ने दबिश देकर अवैध खनन को रोका। रानीताल पंचायत प्रधान प्रवीन ने बताया कि पंचायत की सक्रियता और विभाग की तत्परता से अवैध खनन पर अंकुश लगा है और संबंधित परियोजनाओं को संभावित नुकसान से बचाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed