फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused sent on police remand for three days

Kangra News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

Sat, 02 Mar 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Accused sent on police remand for three days
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की हारसी पंचायत में वीरवार रात को हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी रमन कुमार गांव नौला डाकघर हारसी को शनिवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपी को सोमवार तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हारसी पंचायत के लाहड़ गांव का राजेश कुमार पुत्र तितर राम जो संधोल में वेल्डिंग की दुकान में काम करता है, वीरवार देर शाम अपने घर जा रहा था कि रास्ते में उसकी आरोपी रमन कुमार के साथ बहस हो गई। बहस के बाद रमन कुमार ने राजेश कुमार को डंडे के साथ इतनी बुरी तरह पीटा कि राजेश वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने के बाद राजेश कुमार के घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे बेसुध हालत में पहले जयसिंहपुर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। यहां राजेश कुमार का इलाज चला हुआ है लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मामले में आरोपी रमन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। लंबागांव के थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी रमन कुमार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed