फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused of wife's murder sent on three-day police remand

Kangra News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा पत्नी की हत्या का आरोपी

Sun, 11 Jan 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 11 Jan 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of wife's murder sent on three-day police remand
नगरोटा सूरियां में महिला की हत्या के घटना स्थल पर मुआयना  करते एसपी कुलभूषण वर्मा । स्रोत : जाग
एसपी नूरपुर ने घटनास्थल का दौरा कर जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने भी शनिवार को नगरोटा सूरियां में घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, आरोपी सोनू को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले के बारे में पूछताछ की जा रही है।
नगरोटा सूरियां में आरोपी सोनू की ओर से पत्नी लक्ष्मी की हत्या मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। एसपी नूरपुर ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा कर मौके पर आसपास रह रहे लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी सोनू को शनिवार को जवाली न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। महिला का शव भी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को निर्देश दिए कि सभी प्रवासियों की पारिवारिक जांच कर पंजीकरण करें और इसके लिए पंचायत प्रधानों का भी सहयोग मांगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रवासी सोनू (35) ने वीरवार रात को शराब के नशे में अपनी पत्नी की लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह उसने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी रात को हार्ट अटैक से मर गई है। पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार की तैयारी करनी शुरू कर दी, लेकिन जब कुछ महिलाओं ने मृतक महिला के शरीर पर घाव देखे तो उन्हें शक हुआ और इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान और उपप्रधान को दी। पंचायत से सूचना मिलते ही डीएसपी बीरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed