फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused of car theft from Sheela Chowk arrested from Singhuta

Kangra News: शीला चौक से गाड़ी चोरी का आरोपी सिंहूता से गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 04:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of car theft from Sheela Chowk arrested from Singhuta
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शीला चौक पेट्रोल पंप से अगस्त में इनोवा चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंबा के सिंहुता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूरपुर के जौंटा निवासी केवल के रूप में हुई है। मामले में अभी तक वाहन को बरामद नहीं किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में आरोपी ने कुछ साक्ष्य पुलिस को दिए हैं, जिसके आधार पर आगामी दिनों में गाड़ी को रिकवर किया जा सकता है। उधर, एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह ने बताया कि शीला चौक में वाहन चोरी के आरोपी को चंबा के सिंहुता से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण मामले में भी था शामिल
मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि शीला चौक से गाड़ी चोरी करने वाला आरोपी पठानकोट में बच्चे की किडनैंपिंग के मामले के मुख्य आरोपी पूर्व बीएसफ जवान का साथी है। बीएसएफ से सस्पेंड किए गए व्यक्ति ने धर्मशाला के शीला चौक में स्थित निजी टैक्सी ऑपरेटर के पास नौकरी की है। इसके बाद वह कभी-कभार ही डयूटी पर पहुंचने लगा और कुछ समय में गायब भी हो गया। इसी बीच उसने नूरपुर के जौंटा निवासी केवल के माध्यम से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी करने की योजना को अंजाम दिया। पुलिस को शुरुआती दौर में इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन कड़ी जांच-पड़ताल के बाद धर्मशाला पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed