फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused caught with Rs 40 lakh on police remand for four days

Kangra News: 40 लाख के साथ पकड़ा आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 09 Nov 2024 02:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with Rs 40 lakh on police remand for four days
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप बाईपास पर 40 लाख कैश, नौ ग्राम चिट्टे और एक ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार निवासी गमरू को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी से मौके पर बरामद किए गए कैश और नशीले पदार्थाें के संबंध में पूछताछ करेगी। आरोपी दिल्ली से वोल्वो बस में सामान लेकर पहुंचा था। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतने अधिक कैश को आरोपी किस मकसद के लिए लेकर आया था और कहां से यह कैश लिया था। एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूटीन गश्त के दौरान वीरवार को एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास एक निजी वोल्वो बस से दो लोगों को कुछ बक्से उतारने के दौरान बक्से और उसमें मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की थी तो वे पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए थे। आरोपी की ओर से बस से उतारे जा रहे सामान के दौरान कैश और नशीले पदार्थों के अलावा बिजली का सामान बरामद हुआ था। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार को चार दिन की पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed