फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused caught with hashish sent on three-day remand

Kangra News: तीन दिन की रिमांड पर भेजे चरस के साथ पकड़े आरोपी

Tue, 06 Jan 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 06 Jan 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with hashish sent on three-day remand
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस की विशेष टीम द्वारा चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पालमपुर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर बाद पुलिस टीम ने होल्टा के समीप नाकाबंदी के दौरान एक जीप को तलाशी के लिए रोका था। गहन छानबीन करने पर जीप के डैशबोर्ड से 497 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इस पर पुलिस ने रमेश कुमार निवासी जिल्हन (झटिंगरी), तहसील पधर, जिला मंडी और शशि कुमार निवासी पालमपुर को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई आगे किसे की जानी थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed