{"_id":"612294128ebc3e7a1c7a8d5c","slug":"accused-caught-in-24-hours-kangra-news-sml381263558","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 24 घंटों में पकड़ा नगरोटा सूरियां की दुकान से चोरी कर भागा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 24 घंटों में पकड़ा नगरोटा सूरियां की दुकान से चोरी कर भागा चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में दुकान से डेढ़ लाख की नकदी चुराकर फरार हुआ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नगरोटा सूरियां पुलिस वारदात के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। नगरोटा सूरियां व्यापार मंडल ने पुलिस टीम को सम्मानित करने का एलान किया है। पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंदर राणा के अनुसार आरोपी की पहचान बलबिंद्र उर्फ मोहरा (36) निवासी कथोली के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी चोरी की कई वारदातें कर चुका है।
दुकान की मालिक मोनिका शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपी ने लोहे की रॉड से दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर गया। शिकायत पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। चार टीमों का गठन कर आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया। पुलिस को मंडी जिला के पद्दर में आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आरोपी से करीब सत्तर हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार की रात को चोरी करने के बाद वह सीधा घर गया और कपड़े बदलने के बाद शनिवार सुबह घर से एक गाड़ी में नगरोटा सूरियां आया और नगरोटा सूरियां से एक अन्य गाड़ी से राजा का तालाब तक गया। वहां से एक और गाड़ी बदलकर पठानकोट पहुंच गया। पठानकोट से बस से बैजनाथ चला गया और वहां से टैक्सी से मंडी की ओर जा रहा था कि पद्दर के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उधर, नगरोटा सूरियां व्यापार मंडल ने पुलिस की इस सराहनीय कामयाबी के लिए स्थानीय पुलिस प्रभारी सुरिंदर राणा व उनकी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।