फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   accused arrested in car thieft case

Kangra News: पुलिस ने पकड़ा टूरिस्ट गाइड बनकर गाड़ी उड़ाने वाला शातिर

Wed, 26 Apr 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in car thieft case
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने अक्तूबर, 2022 में एक पर्यटक की गाड़ी को चुराने वाले शातिर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अभी तक आरोपी से चोरी की गाड़ी बरामद नहीं हुई है लेकिन पुलिस पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार अक्तूबर, 2022 को पठानकोट से एक पर्यटक मैक्लोडगंज आया था। इस दौरान पठानकोट के ही रहने वाले सुनील कुमार ने खुद को टूरिस्ट गाइड बताया और उसे मैक्लोडगंज घुमाने की बात कही। पर्यटक ने अपनी गाड़ी फर्जी टूरिस्ट गाइड बने सुनील कुमार को थमा दी, क्योंकि उसे पहाड़ी क्षेत्र में गाड़ी चलाने में डर महसूस हो रहा था। शातिर टूरिस्ट गाइड ने पर्यटक को अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद दोनों ने गाड़ी को एक पार्किंग में खड़ा कर दिया और खुद खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में चले गए। इसके बाद शातिर ने गाड़ी को पार्किंग से निकालने का बहाना बनाकर पर्यटक को रेस्टोरेंट में छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed