{"_id":"44199f80a22495ffb886a48986e82f39","slug":"accident-news-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर को टक्कर मार कर वाहन चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर को टक्कर मार कर वाहन चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरा के हनुमान चौक पर एक राहगीर को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी वाहन चालक को करीब पांच किलोमीटर दूर खबली दोसड़का के निकट पकड़ लिया। वाहन (स्कार्पियों) की तलाशी के दौरान एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र दरया राम निवासी माहलपुर, समालखां जिला पानीपत (हरियाणा) कांगड़ा की तरफ स्कार्पियो गाड़ी में जा रहा था। आरोप है कि देहरा के हनुमान चौक पर प्रदीप कुमार ने पैदल जा रहे अरुण भारद्वाज निवासी देहरा को टक्कर मार दी तथा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा करके खबली दोसड़का के करीब पकड़ लिया। स्कार्पियो की तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर बरामद की। हालांकि रिवाल्वर का लाइसेंस था। बताया जा रहा है कि वाहन के अंदर लाल बत्ती भी बरामद हुई है। बाद में पुलिस आरोपी को वाहन समेत थाने में ले आई और मामला दर्ज करके वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। घायल व्यक्ति का इलाज देहरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। कार्यकारी डीएसपी देहरा कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामलेे की जांच कर रही है।