फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ABVP roared in Dharamshala against the job trainee policy

Kangra News: जॉब ट्रेनी नीति के खिलाफ धर्मशाला में गरजी एबीवीपी

Wed, 23 Jul 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 23 Jul 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
ABVP roared in Dharamshala against the job trainee policy
बारिश के बीच धर्मशाला में प्रदेश सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। -संवाद
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को कचहरी चौक पर बारिश के बीच नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि यह नीति प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। ऐसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की नई नीति के तहत प्रदेश में ग्रुप-ए से सी तक की भर्तियां अब नियमित कर्मचारियों की बजाय जॉब ट्रेनी के रूप में की जाएंगी। इन ट्रेनी कर्मचारियों को दो साल तक न तो सीसीएस नियमों का लाभ मिलेगा और न ही पेंशन व अवकाश का अधिकार। दो वर्ष बाद उन्हें पुनः परीक्षा पास करनी होगी, तभी नियमित नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषद का कहना है कि यह व्यवस्था युवाओं को असुरक्षित रोजगार की ओर धकेल रही है, जिससे बेरोजगारी और असंतोष में वृद्धि होगी। एबीवीपी के जिला सह संयोजक आयुष चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने स्थायी रोजगार देने का वादा किया गया था। मगर अब कांग्रेस सरकार की ओर से अस्थायी और शोषणकारी ट्रेनी व्यवस्था लागू की जा रही है। यह युवाओं के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस नीति को तुरंत वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधानसभा घेराव समेत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किए जाएंगे और सरकार को मजबूर होकर इस जनविरोधी नीति को रद्द करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed