{"_id":"6ab435119a4c78b6a500fb26","slug":"aaradhya-won-gold-in-the-100m-and-silver-in-the-200m-kangra-news-c-95-1-kng1044-257292-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आराध्या ने 100 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आराध्या ने 100 मीटर में गोल्ड, 200 मीटर में जीता सिल्वर
Thu, 24 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अराधया नड्डा
कंडबाड़ी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडबाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला की छात्रा आराध्या नड्डा ने दो पदक अपने नाम किए। जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के बीच हुए कड़े मुकाबलों में आराध्या ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
आराध्या ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षिका और विशेष रूप से कोच स्वर्णा को दिया। उन्होंने कहा कि कोच के सटीक मार्गदर्शन, शिक्षकों के प्रोत्साहन और परिवार के निरंतर सहयोग से ही उन्हें ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। संवाद