फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A young man died and two companions were seriously injured in a car-bike collision.

Kangra News: कार और बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

Mon, 13 Oct 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Oct 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two companions were seriously injured in a car-bike collision.
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शनिवार रात कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक चंद्र प्रकाश (19) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव सियोला (24 मील) डाकघर जौंटा, तहसील नूरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा खज्जियां के समीप टट्टल में हुआ है।
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश खज्जियां में सैलून चलाता था। वह नागे दा पैल (खज्जियां) निवासी दो अन्य युवक शिवा (21) पुत्र पवन कुमार और लक्ष्मण (18) पुत्र विजय कुमार को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चंद्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लक्ष्मण को पीजीआई चंडीगढ़ और शिवा को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम रविवार को नूरपुर अस्पताल में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ नूरपुर सुरेंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed