फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A young man died after falling from the roof of a house in Sahauda.

Kangra News: सहौड़ा में मकान की छत से गिरकर युवक की मौत

Thu, 08 Jan 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Jan 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the roof of a house in Sahauda.
गगल (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहौड़ा में बुधवार को व्यक्ति दोमंजिला मकान की छत से गिर गया। इससे नवीन कुमार (38) पुत्र सरजीवन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान किरण बाला ने बताया कि बुधवार सुबह नवीन अपने दोमंजिला मकान की छत पर खड़े होकर बांस के डंडे से दराटी बांधकर पास के पेड़ की टहनियां काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे पत्थरों पर जा गिरे। ऊंचाई से पत्थरों पर गिरने के कारण नवीन को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन घावों के ताव न सहते हुए उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नवीन अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं। वहीं, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed