{"_id":"6a0d9b805d3f5f72660a0ed1","slug":"a-woman-on-her-way-to-bajreshwari-temple-kangra-was-robbed-of-her-gold-chain-kangra-news-c-95-1-kng1004-235535-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा जा रही महिला से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा जा रही महिला से सोने की चेन झपटी
Thu, 21 May 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 21 May 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
कांगडा। मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रही एक स्थानीय महिला श्रद्धालु शांता गुलियानी की बुधवार सुबह झपटमारों के चेन छीन लगी। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की इस वारदात को अंजाम दिया। शातिर बदमाश महिला के गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शांता गुलियानी रोज की तरह बुधवार सुबह भी पैदल ही मां बज्रेश्वरी के दर्शनों के लिए मंदिर मार्ग से जा रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आकर रुके। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती या शोर मचा पाती आरोपियों ने उनका मुंह बंद कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और तीन तोले की सोने की चेन तोड़कर पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें दो बाइक सवार संदिग्ध हालत में मौके से भागते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी, कांगड़ा संजीव कुमार ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर चेन स्नेचिंग का है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। हुलिए और वारदात के तरीके को देखते हुए आशंका है कि आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब के हो सकते हैं। पुलिस शहर के अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनका सुराग लगा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।